[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

कटघोरा अंबिकापुर मार्ग पर हुआ हादसे में एक बुजुर्ग की मौत, हादसे के बाद ऊपर से गुजर गई कई गाड़ियां, शव हुआ क्षत विक्षत…

gmedianews24/कोरबा : जिले के कटघोरा – अंबिकापुर हाइवे पर बीते रात हुए हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है की यह हादसा बांगों थाना अंतर्गत ग्राम बंजारी के पास हुआ है,जहां रापेड ग्राम पंचायत अंतर्गत ग्राम बंजारी निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग नवल सिंह मरकाम की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

पूरे मामले में सबसे अधिक दुखद यह रहा की अंधेरा होने की वजह से बुजुर्ग व्यक्ति के ऊपर से और कई गाड़ियां गुजर गई जिससे शव बुरी तरह से छत – विक्षत हो गया । फिलहाल इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में काफी आक्रोश है बताया जा रहा है कि उन्होंने इस मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है।

Related Articles

Back to top button