
Ajit Pawar Plane Crash मुंबई/बारामती — महाराष्ट्र की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। उपमुख्यमंत्री और एनसीपी (अजीत गुट) के प्रमुख अजीत पवार का विमान बुधवार सुबह बारामती में उतरते समय गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लैंडिंग के वक्त हुए इस हादसे ने पूरे राजकीय महकमे में हड़कंप मचा दिया है।
लैंडिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा
अजीत पवार अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए मुंबई से बारामती पहुंचे थे। चश्मदीदों और शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रनवे पर टचडाउन के दौरान विमान का संतुलन बिगड़ गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह केवल एक खराब ‘क्रैश लैंडिंग’ थी या विमान में उड़ान के दौरान ही कोई बड़ी तकनीकी खराबी आ गई थी।







