[metaslider id="31163"]
Featuredविदेश

ADR की रिपोर्ट… राज्यसभा के 12% सांसद अरबपति:इनमें 6 भाजपा, 4 कांग्रेस और 3 AAP के; 33​​​​​​​% सांसदों के खिलाफ क्रिमिनल केस

gmedianews24( source)…..एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि राज्यसभा के 225 सदस्यों में 27 यानी (12%) अरबपति हैं। अरबपति सांसदों में सबसे ज्यादा संख्या भाजपा के सदस्यों की है। 225 में BJP के 85 सदस्य हैं, जिनमें 6 यानी 7% सांसद अरबपति हैं। कांग्रेस के 30 सदस्यों में 4 यानी 13% अरबपति हैं।

YSR कांग्रेस के 9 में से 4 (44%), आम आदमी पार्टी के 10 में 3 (30%) और BRS के 7 में 3 (43%) सांसद अरबपति हैं। अगर राज्यों की बात करें तो सबसे ज्यादा अरबपति सांसद आंध्र प्रदेश 45% और तेलंगाना 43% से हैं।

33​​​​​​% सांसदों के खिलाफ क्रिमिनल केस
इन 225 सांसदों में से 75 (33%) के खिलाफ क्रिमिनल केस हैं। 41 सांसदों यानी करीब 18% के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। वहीं, दो सांसदों पर हत्या (IPC की धारा 302) का केस और 4 के खिलाफ महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले हैं।

पार्टी कुल राज्यसभा

सांसद

क्रिमिनल केस वाले

सांसद

भाजपा 85 23 (27%)
कांग्रेस 30 12 (40%)
तृणमूल कांग्रेस 13 4 (31%)
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) 6 5 (83%)
CPI (M) 5 4 (80%)
आम आदमी पार्टी 10 3 (30%)
YSR कांग्रेस 9 3 (33%)
NCP 3 2 (66%)

राज्यसभा सांसदों की औसतन प्रॉपर्टी 80.93 करोड़
राज्यसभा के मौजूदा सांसदों की औसतन प्रॉपर्टी 80.93 करोड़ रुपए है। BJP के औसतन सांसदों की प्रॉपर्टी 30.34 करोड़ है। कांग्रेस के 30 सांसदों की औसतन प्रॉपर्टी 51.65 करोड़, तृणमूल कांग्रेस के 13 सदस्यों की औसतन प्रॉपर्टी 3.55 करोड़, YSR कांग्रेस के 9 सांसदों की प्रॉपर्टी 395.68 करोड़, भारत राष्ट्र समिति (BRS) के 7 सांसदों की प्रॉपर्टी 799.46 करोड़ रुपए है।

Related Articles

Back to top button