gmedianews24.com/कोरबा.कोरबा के साउथ इस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (SECL) दीपका खदान एरिया के पांच नंबर कांटा गोदावरी फेस के पास बुधवार रात एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गया। हादसे में ट्रेलर चालक की घटना स्थल पर ही दबने से मौत हो गई। हादसे का पता लगने के बाद लोगों ने इसकी सूचना SECL के अधिकारी-कर्मचारी और दीपका थाना पुलिस को दी।
दरअसल, खदान के अंदर दुर्घटना में एक ट्रक चालक की मौत होने की खबर सुबह 5 बजे पता चली। जब लोगों ने घटना स्थल पर ट्रेलर को पलटे हुए और उसके केबिन के नीचे चालक को दबा हुआ देखा। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू की। शव का पहचान कार्रवाई करते हुए मृतक के परिजनों को मौके पर बुलाया गया।
चालक प्रेम सिंह कोयले का उठाव में लगे वाहन को चलाता था
मृतक ट्रेलर चालक प्रेम सिंह मराबी (35 साल) बक्साही पाली निवासी था। बताया जा रहा है कि एसईसीएल के रोड सेल विभाग में हिंद वॉशरी के नाम पर कोयले का उठाव किया जा रहा था, जिसमें हिमांशु जायसवाल की ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 AR 0356 वाहन नियोजित है। उस वाहन को प्रेम सिंह मराबी चलाता था।







