[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

रायपुर के ज्वेलरी-शॉप में महिला ने 2.5-लाख के हार चुराए,VIDEO:धनतेरस के दिन स्टाफ को बातों में उलझाया

रायपुर से लगे आरंग के एक ज्वेलरी शॉप में चोरी का CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदी करने आई महिला ने सोने के 2 हार चुरा लिए। पूरी घटना शॉप में लगे कैमरे में कैद हो गई। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकान में काफी भीड़ थी। इस दौरान कई महिलाएं खरीदारी कर रही थी। कुछ बच्चे भी मौजूद थे। काउंटर में काली साड़ी पहनी हुई महिला ने कर्मचारियों को बातों में उलझाया और ज्वेलरी को ध्यान से देखती रही फिर जल्दी से उठाकर अपने पास रख ली।

बताया जा रहा है एक युवक भी महिला के साथ था। फिलहाल थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपियों की तलाश जारी है। चोरी किए सोने के हार का वजन 23 ग्राम है। जिसकी कीमत करीब ढाई लाख बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button