[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

रायगढ़ में बीच सड़क इंसानी पुतले का कटा सिर VIDEO:नारियल भी चढ़ाया, किसने किया पता नहीं

रायगढ़ जिले के ठेला चौक में किसी ने इंसानी पुतले का कटा हुआ सिर रख दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। घटना 16 अक्टूबर की रात की है। अगले दिन सुबह लोगों ने देखा तो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

वीडियो में कटे हुए सिर के आसपास लाल निशान और नारियल भी देखे गए। ऐसे में राहगीर इसे तंत्र-मंत्र से जोड़कर देख रहे थे। शहर में इसे लेकर अलग-अलग तरह की चर्चा हो रही है। हांलाकि इसे किसने रखा है यह अब तक पता नहीं चल सका है। लोगों ने रायगढ़ पुलिस से जांच की मांग की है।

Related Articles

Back to top button