[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

हिस्ट्रीशीटर पति-पत्नी ने युवक को पीटकर पैर चुमवाया,VIDEO:रायपुर में पिस्टल दिखाकर डराया, बोला- शहर का बाप हूं

रायपुर में हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने अपनी पत्नी और दोस्तों के साथ मिलकर एक युवक की जमकर मारपीट की है। बदमाश ने युवक से माफी मंगवाई, फिर अपनी पत्नी का पैर चुमवाया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के न्यू शांति नगर स्थित श्मशान घाट का बताया जा रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि, विक्की खोचड़ नाम का युवक रानू सिंह की बेरहमी से पिटाई कर रहा है। एक युवती और कुछ लड़के भी वहां मौजूद है। जो लगातार डंडे और लोहे की रॉड से युवक को पीटा रहे हैं। युवक लगातार माफी मांग कर गिड़गिड़ा रहा है, लेकिन वो गाली-गलौज कर मारपीट कर रहे।

Related Articles

Back to top button