
gmedianews24.com/दुर्ग। चिटफंड कंपनी यश ड्रीम के ठगी के शिकार निवेशकों के लिए राहत की खबर है। जिला प्रशासन ने करीब 2500 निवेशकों को उनकी राशि लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए सूची तैयार कर दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, अभी निवेशकों को मिलने वाली राशि तय नहीं की गई है, लेकिन सत्यापन के बाद भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
पहले चरण में बांटे गए थे 7 करोड़ रुपए
इससे पहले प्रशासन द्वारा पहले चरण में करीब 4500 निवेशकों को लगभग 7 करोड़ रुपए की राशि वितरित की जा चुकी है। यह राशि निवेशकों को करीब ढाई साल बाद वापस मिली थी।







