[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

कोरबा: ‘सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान’ के तहत लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

gmedianews24.com/कोरबा। जिले में अपराधों पर नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मानिकपुर चौकी क्षेत्र में हुई लूट की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

रात में लौटते समय हुई थी लूट
मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी योगेश कुमार कंवट, निवासी तिलकेजा दरी मोहल्ला (थाना उरगा), 25 मार्च 2026 को अपने जीजा के घर मानिकपुर आया था। 26 मार्च की रात करीब 2 बजे वापस लौटते समय मानिकपुर बाजार के पास अज्ञात आरोपियों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने हाथ-मुक्का से मारपीट करते हुए उसकी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल और 2000 रुपये नगद लूटकर फरार हो गए।

पुलिस ने तेजी से की कार्रवाई
घटना की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अंतर्गत चौकी मानिकपुर में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साक्ष्य जुटाए और आरोपियों की पहचान की।

दो आरोपी गिरफ्तार, मशरूका बरामद
पुलिस ने फैजल अहमद अंसारी उर्फ अमन और विजय चौहान, दोनों निवासी मानिकपुर, को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ के बाद उनके कब्जे से लूटी गई हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 11 AB 8037) और नगदी राशि बरामद की गई।

न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए आरोपी
पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए बरामद सामान को गवाहों के समक्ष जब्त किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button