gmedianews24.com/ रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का रुख धीरे-धीरे बदलता नजर आ रहा है। फिलहाल प्रदेश में तापमान सामान्य बना हुआ है, लेकिन मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना बनी हुई है। इससे मौसम में अस्थिरता बनी रह सकती है और कुछ स्थानों पर अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है।
प्रदेश में दिन और रात के तापमान में स्पष्ट अंतर दर्ज किया जा रहा है। शुक्रवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ।
हालांकि अभी मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा जा रहा है, लेकिन स्थानीय स्तर पर हल्की गतिविधियां जारी हैं, जिससे कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की स्थिति बन रही है।
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों और किसानों को वज्रपात व तेज हवाओं से बचाव के लिए सावधानी बरतने को कहा गया है।







