
gmedianews24.com/ पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के लिए AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के कोलकाता पहुंचने पर BJP नेता दिलीप घोष ने कहा, ओवैसी लंबे समय से बंगाल में घुसने की कोशिश कर रहे हैं।
कई पार्टियां दूसरी जगहों पर सफल हुई हैं, लेकिन बंगाल में लोग किसी को जल्दी स्वीकार नहीं करते। उन्हें काम करना होगा, लड़ना होगा, फिर बंगाल उन्हें स्वीकार करेगा।
दरअसल, ओवैसी की पार्टी ने बंगाल में पूर्व टीएमसी नेता हुमांयू कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी से गठबंधन किया है।
उधर तमिलनाडु में तिरुचिरापल्ली के थिरुप्पराईथुराई में 50 से ज्यादा परिवारों ने इस बार विधानसभा चुनावों के बॉयकॉट का ऐलान किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 16 साल से वे बिना बिजली, पानी और टॉयलेट के रह रहे हैं।







