[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

रायपुर में दर्दनाक हादसा: टंकी में डूबकर मासूम की मौत

gmedianews24.com/राजधानी रायपुर से रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां घर में बन रही पानी की टंकी में गिरने से डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर फैल गई है। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, अमलीडीही स्थित महात्मा गांधी नगर गली नंबर 01 में एक घर में पानी की टंकी का निर्माण कार्य चल रहा था। रविवार को बच्चे की मां काम पर गई हुई थी, जबकि बच्चा अपनी दादी के साथ घर में खेल रहा था। खेलते-खेलते मासूम इराज साहू (उम्र करीब डेढ़ साल) निर्माणाधीन टंकी के पास पहुंच गया और अनजाने में उसमें गिर गया।

कुछ समय तक जब बच्चा नजर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद उसे पानी की टंकी में डूबा हुआ पाया गया। घबराए परिजन तुरंत बच्चे को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह हादसा लापरवाही का परिणाम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button