[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

एफबीआई के पूर्व चीफ रॉबर्ट मुलर के निधन पर डोनाल्ड ट्रंप का विवादित बयान, कहा- ‘अच्छा हुआ कि वह मर गए’

gmedianews24.com/वॉशिंगटन। अमेरिकी एफबीआई के पूर्व निदेशक रॉबर्ट मुलर के निधन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर विवादित और अजीबोगरीब प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने लिखा कि “अच्छा हुआ, मुझे खुशी है कि वह मर गए। अब वह निर्दोष लोगों को नुकसान नहीं पहुंचा सकते।”

मुलर के निधन की जानकारी परिवार ने दी
मुलर के परिवार ने शनिवार को एक बयान में कहा कि बॉब मुलर शुक्रवार रात को 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह लंबे समय से पार्किंसंस रोग से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर एजेंसी एपी को परिवार ने दी।

ट्रंप और मुलर के संबंध
रॉबर्ट मुलर ने 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप अभियान और रूस के बीच संभावित मिलीभगत की 22 महीनों तक जांच की थी। इसे ट्रंप हमेशा “विच हंट” (अन्यायपूर्ण जांच) बताते रहे। मुलर की 448 पन्नों की रिपोर्ट में संपर्कों का उल्लेख जरूर था, लेकिन किसी आपराधिक साजिश का आरोप नहीं लगाया गया। मुलर ने यह भी साफ किया था कि न्याय विभाग की नीति के कारण वे पद पर बैठे राष्ट्रपति के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकते।

इस जांच के दौरान ट्रंप के कई सहयोगियों और रूस के अधिकारियों सहित कुल 34 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किए गए थे। मुलर की यह जांच अमेरिकी राजनीति में भूचाल लेकर आई थी।

रॉबर्ट मुलर का परिचय
रॉबर्ट स्वान मुलर III का जन्म 7 अगस्त 1944 को न्यूयॉर्क में हुआ था। उन्होंने वियतनाम युद्ध में सैनिक के रूप में सेवा दी और पर्पल हार्ट से सम्मानित हुए। 2001 में राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश ने उन्हें एफबीआई निदेशक नियुक्त किया। उनका कार्यकाल 11 सितंबर के हमलों से ठीक एक सप्ताह पहले शुरू हुआ और 12 वर्षों तक चला (2001-2013)। उन्होंने एफबीआई को सामान्य कानून प्रवर्तन एजेंसी से आतंकवाद विरोधी बल में बदलने का श्रेय प्राप्त किया।

2013 में सेवानिवृत्त होने के बाद 2017 में उन्हें फिर से स्पेशल काउंसल के रूप में नियुक्त किया गया, ताकि 2016 के चुनाव में ट्रंप अभियान और रूस के बीच कथित अवैध समन्वय की जांच की जा सके।

Related Articles

Back to top button