
gmedianews24.com/बालोद। जिले के दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम जबकोहड़ा में शनिवार को एक भालू के खुले कुएं में गिरने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सूझबूझ से रेस्क्यू कर भालू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, डौंडी विकासखंड के ग्राम जबकोहड़ा में स्थित एक खुले कुएं में भालू अचानक गिर गया। कुएं में भालू को देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई और तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही बालोद वनमंडलाधिकारी के निर्देश पर उपवनमंडलाधिकारी जीवन सिन्हा, रेंजर दल्लीराजहरा और बालोद उड़नदस्ता टीम मौके पर पहुंची। टीम ने भालू को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कुएं में लकड़ी की सीढ़ी डाली।
सीढ़ी के सहारे बाहर निकला भालू
कुछ देर प्रयास के बाद भालू सीढ़ी के सहारे धीरे-धीरे ऊपर चढ़ा और कुएं से बाहर निकल आया। बाहर निकलते ही वह तेजी से जंगल की ओर भाग गया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
वन विभाग की तत्परता से टला बड़ा खतरा
उपवनमंडलाधिकारी जीवन सिन्हा ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू







