[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

7 प्रमोटेड IAS अफसरों को मिला बैच आवंटन, DOPT ने जारी किया आदेश

gmedianews24.com/रायपुर। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) ने छत्तीसगढ़ कैडर के 7 प्रमोटेड आईएएस अधिकारियों को बैच आवंटित कर दिया है। ये सभी अधिकारी राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) से हाल ही में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत हुए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, तीर्थराज अग्रवाल और लीना कोसम को वर्ष 2020 बैच आवंटित किया गया है। वहीं, अन्य पांच अधिकारियों सौमिल रंजन चौबे, बीबी पंचभाई, सुमीत अग्रवाल, संदीप अग्रवाल और आशीष टिकरिहा को वर्ष 2021 बैच प्रदान किया गया है।

बैच आवंटन के बाद इन अधिकारियों की सीनियरिटी और पदस्थापना से जुड़े प्रशासनिक निर्णयों में स्पष्टता आएगी। इस आदेश को राज्य प्रशासनिक व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button