[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

सियासी हलचल: क्रॉस-वोटिंग के लिए 5 करोड़ के ऑफर का आरोप, दो हिरासत में

gmedianews24.com/बेंगलुरु। कर्नाटक में सियासी माहौल गर्म हो गया है। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया है कि ओडिशा कांग्रेस के विधायकों को क्रॉस-वोटिंग के लिए 5-5 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

रविवार को मीडिया से बातचीत में डीके शिवकुमार ने बताया कि ओडिशा के चार लोग बेंगलुरु के पास बिदादी स्थित एक रिसॉर्ट पहुंचे थे, जहां ओडिशा कांग्रेस के विधायक ठहरे हुए हैं। इन लोगों ने कथित तौर पर राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग के बदले विधायकों को पैसे देने की पेशकश की।

हालांकि कांग्रेस विधायकों ने इस प्रस्ताव को तुरंत ठुकरा दिया और इसकी जानकारी पार्टी नेतृत्व को दे दी। घटना के दौरान चार में से दो लोग मौके से फरार हो गए, जबकि दो को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

डीके शिवकुमार ने दावा किया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से ब्लैंक चेक भी बरामद हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। उन्होंने इस पूरे मामले को बीजेपी का ‘ऑपरेशन लोटस’ बताते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के विधायकों को तोड़ने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button