[metaslider id="31163"]
Featuredविदेश

ट्रम्प का दावा- जल्द सरेंडर कर सकता है ईरान, इराक में अमेरिकी विमान हादसे में 4 सैनिकों की मौत

gmedianews24.com/वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया है कि ईरान जल्द ही सरेंडर कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक G7 नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक में ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और इजराइल के सैन्य अभियान से ईरान पर भारी दबाव बना है।

उन्होंने कहा कि ईरान की नौसेना और वायुसेना को बड़ा नुकसान हुआ है और उसकी मिसाइल व ड्रोन क्षमता तेजी से खत्म की जा रही है। ट्रम्प ने सैन्य अभियान “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी” का जिक्र करते हुए कहा कि इस कार्रवाई का ईरान पर बड़ा असर पड़ा है।

इसी बीच पश्चिमी इराक में अमेरिकी एयरफोर्स का KC-135 रिफ्यूलिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार विमान में सवार 6 सैनिकों में से 4 की मौत हो गई, जबकि 2 सैनिक अभी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है।

इस हादसे के बाद ईरान के साथ जारी युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।

Related Articles

Back to top button