
gmedianews24.com/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने एलपीजी को लेकर फैल रही अफवाहों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ लोग जानबूझकर डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं और इससे फायदा उठाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग अपना एजेंडा चलाने के लिए अफवाह फैला रहे हैं, लेकिन संकट के समय इस तरह का माहौल देश के लिए नुकसानदायक होता है।
प्रधानमंत्री ने स्पष्ट चेतावनी दी कि LPG की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि आम लोगों को गैस की उपलब्धता में किसी भी तरह की परेशानी न हो।
प्रधानमंत्री यह बातें Bharat Mandapam में आयोजित NXT Conclave 2026 को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियां काफी चुनौतीपूर्ण हैं और दुनिया के कई हिस्सों में चल रहे संघर्षों की वजह से ऊर्जा क्षेत्र पर दबाव बढ़ा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे समय में देशवासियों को अफवाहों से बचना चाहिए और सरकार पर भरोसा रखना चाहिए, क्योंकि सरकार हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।







