5 एकड़ में अफीम की अवैध खेती का खुलासा, पुलिस ने किया नष्ट

gmedianews24.com/बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के Balrampur जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां करीब 5 एकड़ जमीन में अफीम की अवैध खेती का मामला सामने आया है। यह खेती Tripuri गांव के सरनाटोली क्षेत्र में जंगल किनारे की जा रही थी। मामला Kusmi थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि त्रिपुरी गांव में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही है। सूचना पर Ashish Kunjam के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की टीम मंगलवार को मौके पर पहुंची और कार्रवाई की।
मौके पर अफीम के पौधे लहलहाते हुए पाए गए। पौधों में अफीम के डोडे भी तैयार थे और कई डोडों में चीरा लगाए जाने के निशान मिले, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनसे अफीम निकाली जा रही थी। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में सूखे डोडे भी बरामद किए हैं, जिनमें खसखस भरी हुई थी।
पुलिस और प्रशासनिक टीम ने अवैध खेती को नष्ट कर दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस खेती में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।







