
gmedianews24.com/नई दिल्ली। Iran और Israel के बीच जारी तनावपूर्ण संघर्ष में हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। ताजा हमलों के बाद Tehran में स्थिति और बिगड़ गई है। राजधानी तेहरान के तेल डिपो और रिफाइनरियों पर शनिवार रात हुए हमले के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
हमले के बाद तेल डिपो में भीषण आग लग गई, जिससे उठे काले और जहरीले धुएं ने तेहरान और आसपास के क्षेत्रों को अपनी चपेट में ले लिया। कई इलाकों में आसमान धुएं से भर गया और लोगों को सांस लेने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जहरीले धुएं से बिगड़े हालात
तेल डिपो में लगी आग से निकल रहे जहरीले धुएं का असर सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि घरों और अस्पतालों तक पहुंच गया है। धुएं के कारण बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार कुछ इलाकों में तेल जैसी बूंदों की बारिश होने की भी बात सामने आई है, जिससे लोगों में डर का माहौल है।
सैकड़ों लोगों की जा चुकी है जान
ईरान-इजरायल संघर्ष में अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। हमलों के बाद कई इलाकों में आपात स्थिति जैसी हालात बन गए हैं और प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा हुआ है।
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर तेल भंडारण केंद्रों में लगी आग जल्द नहीं बुझाई गई तो जहरीले धुएं का असर और भी व्यापक हो सकता है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।






