
gmedianews24.com/मध्य पूर्व में Iran, Israel और United States के बीच जारी तनाव और सैन्य टकराव का आज 10वां दिन है। ईरान ने कहा है कि वह यह जंग मजबूरी में लड़ रहा है, यह उसकी पसंद नहीं है।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Esmail Baghaei ने सोमवार को प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि यह युद्ध देश पर जबरन थोपा गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल युद्ध जारी है, इसलिए इस समय युद्धविराम या मध्यस्थता पर चर्चा करना उचित नहीं है।
बघाई ने यह भी कहा कि ईरान ने इस जंग की शुरुआत नहीं की और देश अपनी रक्षा के लिए लड़ रहा है। उन्होंने Turkey, Cyprus और Azerbaijan की दिशा में किसी भी हमले से इनकार किया है।
वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei के बेटे Mojtaba Khamenei के घायल होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि उन्हें हाल ही में ईरान का नया सुप्रीम लीडर घोषित किया गया था।







