[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

बिलासपुर में पति-पत्नी ने एक साथ की आत्महत्या, पेड़ पर फंदे से लटके मिले दोनों के शव

gmedianews24.com/बिलासपुर न्यायधानी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नवविवाहित दंपती ने खौफनाक कदम उठाते हुए एक साथ आत्महत्या कर ली। पति और पत्नी के शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटके मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के राधिका विहार कॉलोनी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, चाटीडीह निवासी युवक और उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी।

सुबह जब स्थानीय लोगों ने पेड़ पर दोनों के शव लटके देखे, तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि घरेलू विवाद के चलते दंपती ने यह कदम उठाया होगा।

फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से इलाके में शोक का माहौल है।

Related Articles

Back to top button