Featuredदेश
Deepak Gupta
Send an email
March 1, 2026
जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूकंप के झटके, 4.2 तीव्रता से कांपी धरती

gmedianews24.com/जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी डोडा जिला में रविवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप का झटका सुबह करीब 1:25 बजे महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र धरती की सतह से लगभग 5 किलोमीटर नीचे स्थित था।
भूकंप के झटकों के बाद कुछ देर के लिए लोगों में दहशत का माहौल बन गया, हालांकि स्थिति सामान्य बनी हुई है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।







