
gmedianews24.com/नई दिल्ली। इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान पर बड़ा हमला करते हुए राजधानी तेहरान समेत कई ठिकानों पर मिसाइलें दागी हैं। जवाब में ईरान ने भी पलटवार किया है, जिससे पूरे मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है।
हमले के बाद ईरान ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि वह इजरायल और अमेरिका की कार्रवाई का मजबूती से जवाब देगा। इस बीच हिजबुल्लाह और हूती विद्रोही भी ईरान के समर्थन में उतर आए हैं।
बताया जा रहा है कि लेबनान से हिजबुल्लाह और यमन से हूती विद्रोहियों ने इजरायल की ओर मिसाइलें दागीं, जिससे क्षेत्र में हालात और अधिक गंभीर हो गए हैं।
लगातार हो रहे हमलों और पलटवार के बीच मध्य पूर्व में बड़े सैन्य टकराव की आशंका बढ़ गई है।







