
gmedianews24.com/एल आल्टो शहर में शनिवार सुबह (भारतीय समयानुसार) बड़ा विमान हादसा हो गया। बोलिवियाई वायुसेना का हरक्यूलिस विमान क्रैश हो गया, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि विमान देश के बोलिविया का सेंट्रल बैंक के नए नोट लेकर जा रहा था।
खराब मौसम में रनवे से फिसलकर सड़क पर गिरा विमान
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, खराब मौसम के बीच लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से फिसल गया और पास की व्यस्त सड़क पर जा गिरा।
जिस सड़क पर विमान गिरा, वहां खड़ी 10 से 15 गाड़ियां उसकी चपेट में आ गईं, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
सड़क पर बिखरा मलबा और बैंक के नोट
हादसे के बाद घटनास्थल पर विमान का मलबा, टूटी हुई कारें और मृतकों के शव बिखरे नजर आए। सड़क पर बैंक के नोट भी बिखरे पड़े थे, जिन्हें उठाने के लिए लोग मौके पर जमा हो गए।







