[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट: लाल किला और धार्मिक स्थल निशाने पर, सुरक्षा कड़ी

gmedianews24.com/नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट जारी होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। खुफिया इनपुट के अनुसार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा द्वारा राजधानी में बड़ी साजिश रचे जाने की आशंका जताई गई है।

सूत्रों के मुताबिक आतंकियों की नजर विशेष रूप से लाल किला के सामने धमाका करने पर है। इनपुट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई है और लाल किला समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि चांदनी चौक के आसपास स्थित मंदिरों सहित कई धार्मिक स्थल आतंकियों के निशाने पर हो सकते हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है और आने-जाने वालों की सघन जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि पिछले साल 10 नवंबर 2025 को लाल किला के पास हुए आतंकी धमाके में 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। उस घटना के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां राजधानी में संभावित आतंकी गतिविधियों को लेकर सतर्क हैं।

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इनपुट की गंभीरता से जांच कर रही हैं और नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button