Featuredछत्तीसगढ़
Deepak Gupta
Send an email
February 16, 2026
CG News : तिफरा फैक्ट्री हादसा धुआं देख सहमे लोग, इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली सप्लाई बंद
gmedianews24.com/CG News , बिलासपुर — न्यायधानी के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां स्थित अनव इंडस्ट्री (Anav Industry) नामक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस फैक्ट्री में वॉल पेंट, पुट्टी और टाइल्स का निर्माण किया जाता है। ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आसमान में कई किलोमीटर दूर से काले धुएं के गुबार देखे जा सकते हैं, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
अनव इंडस्ट्री में आग: करोड़ों के नुकसान की आशंका
घटना दोपहर करीब 2:00 बजे की बताई जा रही है। फैक्ट्री के भीतर मौजूद कर्मचारियों ने जैसे ही धुआं निकलते देखा, वे तुरंत बाहर की ओर भागे। आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को भी कीमती सामान या स्टॉक बाहर निकालने का मौका नहीं मिला। सूचना मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस और नगर सेना के फायर ब्रिगेड की पांच से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। दमकल कर्मी फैक्ट्री की दीवारें तोड़कर भीतर पानी की बौछारें कर रहे हैं। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, फैक्ट्री में रखा लाखों का कच्चा माल और मशीनें जलकर खाक हो चुकी हैं।
“आग काफी भीषण है क्योंकि फैक्ट्री में पेंट और केमिकल जैसे ज्वलनशील पदार्थ रखे थे। हमारी टीम आग को आसपास की अन्य फैक्ट्रियों में फैलने से रोकने की कोशिश कर रही है। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है।”
— ड्यूटी ऑफिसर, अग्निशमन विभाग बिलासपुरRelated Articles







