[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

महाशिवरात्रि मेले में मातम: कनकी मेला घूमने आए युवक की नहर में डूबने से मौत

gmedianews24.com/कोरबा। कोरबा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित कनकी मेले की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब मेला देखने आए एक युवक की नहर में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मड़वारानी के पास ग्राम कचोरा निवासी युवक महाशिवरात्रि के अवसर पर कनकी मेला देखने आया था। बताया जा रहा है कि मेला घूमने के दौरान वह दाएं तट की नहर में नहाने चला गया। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

आसपास मौजूद लोगों ने युवक को पानी में डूबते देखा तो उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद नहर से युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस दर्दनाक घटना के बाद मेले में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button