[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमानों की बड़ी डील, मैक्रों की भारत यात्रा के दौरान लगेगी मुहर

gmedianews24.com/भारत और फ्रांस के बीच रक्षा सहयोग को नई मजबूती मिलने जा रही है। दोनों देशों के बीच करीब 3.25 लाख करोड़ रुपए में 114 राफेल लड़ाकू विमानों की बड़ी डील होने वाली है। यह समझौता फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की 17 फरवरी से शुरू हो रही तीन दिवसीय भारत यात्रा के दौरान अंतिम रूप ले सकता है।

सुपर राफेल भी होंगे शामिल

इस डील के तहत 114 विमानों में से 24 अत्याधुनिक “सुपर राफेल” होंगे, जिन्हें फ्रांस की विमान निर्माता कंपनी दसॉ एविएशन एफ-5 मॉडल के रूप में विकसित कर रही है।

मौजूदा बेड़े से कहीं ज्यादा आधुनिक होंगे नए विमान

फिलहाल भारतीय वायुसेना के पास एफ-3 राफेल विमान हैं, जो 4.5 पीढ़ी के लड़ाकू जेट माने जाते हैं। इनमें स्टेल्थ क्षमता और परमाणु हथियार दागने की ताकत मौजूद है।

लेकिन नए विमान एफ-4 पीढ़ी के होंगे, जिन्हें तकनीकी रूप से 5वीं पीढ़ी के बराबर माना जा रहा है। वहीं यूरोपीय मानकों के अनुसार एफ-5 मॉडल को छठी पीढ़ी के जेट की श्रेणी में रखा जा रहा है।

2028 से शुरू होगी आपूर्ति

जानकारी के मुताबिक एफ-4 श्रेणी के विमानों की आपूर्ति 2028-29 से शुरू होगी। इसके बाद 2030 के बाद मिलने वाले विमान एफ-5 श्रेणी के सुपर राफेल होंगे, जो फिलहाल विकास के चरण में हैं।

रणनीतिक रूप से बड़ी मजबूती

इस डील के बाद फ्रांस के अलावा दुनिया में सबसे आधुनिक लड़ाकू विमानों का बेड़ा भारतीय वायुसेना के पास होगा। रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक इससे भारत की हवाई शक्ति और रणनीतिक क्षमता में बड़ा इजाफा होगा।

Related Articles

Back to top button