[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

महाशिवरात्रि 2026 : देशभर में शिवभक्ति की धूम, ज्योतिर्लिंगों में उमड़ा आस्था का सैलाब

gmedianews24.com/देशभर में आज महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। 12 ज्योतिर्लिंगों सहित प्रमुख शिव मंदिरों में आधी रात से ही दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी है।

महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

महाकालेश्वर मंदिर में आज करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। मंदिर के पट रात 2:30 बजे से खुल गए और लगातार 44 घंटे तक दर्शन-पूजन का क्रम जारी रहेगा। इस दौरान शयन आरती नहीं होगी।

16 फरवरी को दोपहर 12 बजे साल में एक बार होने वाली विशेष भस्म आरती भी आयोजित की जाएगी। महाकाल का दूल्हे के रूप में भव्य श्रृंगार किया जा रहा है, जिसके लिए 3 क्विंटल फूल, सवा लाख बेलपत्र और 200 किलो देसी फूलों से 11 फुट का सेहरा तैयार किया गया है।

ओंकारेश्वर में 24 घंटे निरंतर दर्शन

ओंकारेश्वर मंदिर के पट रात 3 बजे से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। यहां 24 घंटे तक लगातार दर्शन और विशेष पूजन किया जाएगा। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

काशी विश्वनाथ में मंगला आरती के साथ शुरू हुआ पूजन

काशी विश्वनाथ मंदिर में रात 2:15 बजे मंगला आरती हुई और 3:30 बजे से आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू हो गए। यहां रात से ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी हुई है और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंज रहा है।

बाबाधाम में पंचशूल पूजा और शिव-पार्वती विवाह की तैयारी

बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में परंपरानुसार पंचशूलों की विशेष पूजा के बाद मंदिर के शिखरों पर उनकी पुनर्स्थापना की गई। इसके साथ ही बाबा बैद्यनाथ और माता पार्वती का पारंपरिक गठबंधन भी हुआ।

महाशिवरात्रि पर सुबह 3:15 बजे विशेष पूजा के बाद 4:25 बजे मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। रविवार को शिव-पार्वती विवाह का आयोजन होगा और शाम को भव्य शिव बारात निकाली जाएगी।

श्रद्धा, भक्ति और उत्सव का माहौल

देशभर के शिव मंदिरों में भजन-कीर्तन, अभिषेक और विशेष अनुष्ठानों का दौर जारी है। लाखों श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा कर रहे हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button