[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

CG News | बुजुर्ग महिला के दफन को लेकर गांव में बवाल, 3 घंटे हंगामा… लिखित आश्वासन के बाद शांत हुआ विवाद

gmedianews24.comधमतरी जिले के दुगली थाना क्षेत्र अंतर्गत गुहाननाला गांव में बुजुर्ग महिला के शव दफनाने को लेकर रविवार को जमकर हंगामा हो गया। करीब तीन घंटे तक चले विवाद के बाद स्थिति सामान्य हो सकी। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल के साथ डीआरजी के जवान भी तैनात किए गए थे।

चोरी-छिपे दफनाने का आरोप, भड़के ग्रामीण

जानकारी के अनुसार, 80 वर्षीय तितरो बाई का 3 फरवरी को निधन हो गया था। आरोप है कि परिजनों ने उनका शव चोरी-छिपे दफना दिया, जिसकी जानकारी बाद में ग्रामीणों को मिली। इसके बाद गांव में आक्रोश फैल गया और ग्रामीण दफनाए गए शव को उखाड़ने की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे। साथ ही इस संबंध में थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई।

ग्रामीणों का कहना था कि परिवार पिछले कई वर्षों से धर्म परिवर्तन कर चुका था और गांव की सहमति के बिना शव दफनाया गया, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई।

पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत

सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे तक समझाइश और बातचीत का दौर चला। आखिरकार विवाद उस समय शांत हुआ जब परिजनों ने लिखित में यह आश्वासन दिया कि वे पुनः अपने मूल धर्म में लौट आए हैं।

लिखित बयान दिए जाने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ और प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।

गांव में पुलिस तैनात, जांच जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button