[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बदल रहा मौसम का मिजाज, ठंड का असर कम… तापमान में लगातार बढ़ोतरी

gmedianews24.com/रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम अब करवट लेने लगा है। कड़ाके की ठंड का असर कम होने के साथ ही न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शहरी इलाकों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

तापमान में बढ़ोतरी जारी

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान जगदलपुर में 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इस अवधि में प्रदेश के किसी भी हिस्से में वर्षा नहीं हुई और मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा।

दो पश्चिमी विक्षोभ के असर के आसार

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि 13 फरवरी और 16 फरवरी को दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि इसका प्रदेश में विशेष असर नहीं दिखेगा और मौसम सामान्य रूप से शुष्क बना रह सकता है।

अगले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 13 और 14 फरवरी को न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है, लेकिन मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।

Related Articles

Back to top button