[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

हवाई यात्रियों को बड़ी राहत: अब एयरपोर्ट पर चाय-नाश्ता होगा सस्ता, हर एयरपोर्ट पर खुलेंगे ‘उड़ान यात्रा कैफे’

gmedianews24.com/नई दिल्ली। हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब एयरपोर्ट पर चाय, कॉफी और नाश्ते के लिए ज्यादा कीमत नहीं चुकानी पड़ेगी। केंद्र सरकार देशभर के सभी एयरपोर्ट पर सस्ते और तय दामों पर भोजन उपलब्ध कराने की योजना पर तेजी से काम कर रही है। इसके तहत हर एयरपोर्ट पर ‘उड़ान यात्रा कैफे’ खोलने का लक्ष्य तय किया गया है, जिसे साल के अंत तक पूरा करने की तैयारी है।

फिलहाल यह सुविधा देश के कुछ चुनिंदा एयरपोर्ट पर शुरू की जा चुकी है। इनमें कोलकाता, पुणे, अहमदाबाद, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर और चेन्नई एयरपोर्ट शामिल हैं। इन एयरपोर्ट पर यात्रियों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद सरकार ने इस योजना को पूरे देश में विस्तार देने का फैसला लिया है।

यात्रियों की शिकायतों को ध्यान में रखकर शुरू की गई पहल

सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह कदम यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। एयरपोर्ट पर सीमित खान-पान विकल्प और ऊंचे दामों के कारण यात्रियों को अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता था। ‘उड़ान यात्रा कैफे’ के माध्यम से चाय, कॉफी, नाश्ता और हल्का भोजन किफायती दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा।

महंगे खाने पर उठते रहे थे सवाल

देश के कई एयरपोर्ट पर महंगे खान-पान को लेकर यात्रियों में लंबे समय से नाराज़गी रही है। चाय, कॉफी और सैंडविच जैसे सामान्य खाद्य पदार्थ भी कई जगह 200 से 300 रुपये तक में बिकते रहे हैं, जिस पर बार-बार सवाल उठाए जाते रहे। यात्रियों और सामाजिक संगठनों की ओर से लगातार मांग की जा रही थी कि हवाई अड्डों पर आम लोगों के लिए सस्ती खाने-पीने की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

Related Articles

Back to top button