
gmedianews24.com/गेवरा। कोरबा जिले की गेवरा कोयला खदान में कोयला लोडिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब चालक ट्रेलर में कोयला कम होने पर उसे नीचे से उठाकर दोबारा वाहन में डाल रहा था। हादसे की वजह सामने आने के बाद हर कोई स्तब्ध है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेलर चालक लक्ष्मण सिंह, निवासी चटवाभौंना, ट्रक क्रमांक CG 12 BG 4489 का संचालन कर रहा था। कोयला लोडिंग के बाद वाहन को कांटा लाइन में खड़ा किया गया था। इसी दौरान वजन में लगभग 200 किलोग्राम कोयला कम पाया गया, जिसे चालक नीचे से उठाकर ट्रेलर में डाल रहा था।







