[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

बजट सत्र का सातवां दिन आज, हंगामे के बीच पीएम मोदी का भाषण टला, राज्यसभा में दे सकते हैं जवाब

gmedianews24.com/नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र की गुरुवार को सातवें दिन की कार्यवाही होगी। लोकसभा में 2 फरवरी से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी है, लेकिन विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच लगातार हो रहे हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही बार-बार बाधित हो रही है।

बजट सत्र के पहले दो दिनों में राहुल गांधी के भाषण को लेकर भारी हंगामा हुआ था। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने अनुशासनहीनता के आरोप में विपक्ष के 8 सांसदों को निलंबित कर दिया। इसी निलंबन के विरोध में बुधवार को विपक्षी सांसदों ने लगातार विरोध प्रदर्शन किया, जिसके चलते लोकसभा की कार्यवाही चार बार स्थगित करनी पड़ी।

बुधवार शाम करीब 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देना था, लेकिन विपक्षी महिला सांसदों के जोरदार हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। इस वजह से प्रधानमंत्री का संबोधन भी टल गया।

बताया जा रहा है कि जब शाम को सदन की कार्यवाही शुरू हुई, तब विपक्ष की महिला सांसदों ने सत्ताधारी नेताओं की कुर्सियों को घेर लिया, जिनमें प्रधानमंत्री की सीट भी शामिल थी। महिला सांसदों के हाथों में बड़े-बड़े बैनर थे, जिन पर लिखा था— “जो सही है, वो करो।” इस दौरान सदन में काफी देर तक शोर-शराबा होता रहा।

Related Articles

Back to top button