
gmedianews24.com/नई दिल्ली। 30 जनवरी को गोल्ड और सिल्वर मार्केट में बड़ी गिरावट देखने को मिली। रात 11:55 बजे कारोबार बंद होने तक प्रॉफिट बुकिंग के दबाव में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के दामों में तेज गिरावट दर्ज की गई। MCX पर चांदी 1,06,092 रुपए टूट गई, जिसके बाद 1 किलो चांदी का भाव घटकर 2,93,801 रुपए पर आ गया।
इससे पहले 29 जनवरी को MCX पर चांदी का भाव 3,99,893 रुपए तक पहुंच गया था। इस तरह एक ही दिन में चांदी की कीमत में 26.53 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
सोने में भी तेज गिरावट
MCX पर सोने की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली। सोना 20,323 रुपए (करीब 12%) टूट गया, जिससे 10 ग्राम सोने का भाव घटकर 1,49,080 रुपए रह गया। 29 जनवरी को सोने का भाव 1,69,403 रुपए था।
इसके अलावा शुक्रवार को सोने और चांदी से जुड़े ETF में भी 23 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों को बड़ा झटका लगा है।
सर्राफा बाजार में भी गिरावट का असर
सर्राफा बाजार में भी गिरावट का असर साफ दिखाई दिया। शुक्रवार को चांदी 40,638 रुपए और सोना 9,545 रुपए सस्ता हुआ।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी का भाव घटकर 3,39,350 रुपए प्रति किलो हो गया है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,65,795 रुपए पर आ गई है।







