[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, सरगुजा में ठंड की वापसी, रायपुर में तापमान रहेगा स्थिर

gmedianews24.com/रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के उत्तरी हिस्से, विशेषकर सरगुजा संभाग में ठंड की वापसी होने जा रही है, जबकि राजधानी रायपुर समेत मैदानी इलाकों में फिलहाल तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा जाएगा।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि सरगुजा संभाग और इससे लगे जिलों में आगामी तीन दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे उत्तर छत्तीसगढ़ के इलाकों में ठिठुरन बढ़ने की संभावना है और ठंड का असर एक बार फिर तेज हो सकता है।

वहीं दूसरी ओर रायपुर, बिलासपुर और बस्तर संभाग में अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े उतार-चढ़ाव के आसार नहीं हैं। इन क्षेत्रों में मौसम फिलहाल स्थिर बना रहेगा और सामान्य ठंड का ही अनुभव होगा।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि सरगुजा संभाग के निवासी ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें, विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें।

Related Articles

Back to top button