
gmedianews24.com/बारामती | 28 जनवरी, 2026 महाराष्ट्र की राजनीति के लिए आज का दिन एक ‘काला अध्याय’ साबित हुआ। राज्य के उपमुख्यमंत्री और कद्दावर नेता अजित पवार का बारामती में एक विमान दुर्घटना में दुखद निधन हो गया है। मुंबई से बारामती जा रहा उनका चार्टर्ड विमान Learjet 45 (VT-SSK) लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में अजित पवार समेत विमान में सवार सभी 5 लोगों की जान चली गई है।
हादसे में इन्होंने भी गंवाई जान
विमान ऑपरेटर VSR एविएशन और आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, हादसे में अजित पवार के साथ निम्नलिखित लोगों की मृत्यु हुई है:
-
कैप्टन सुमित कपूर: मुख्य पायलट (जिन्हें 16,500 घंटों से अधिक का उड़ान अनुभव था)।
-
कैप्टन सांभवी पाठक: को-पायलट।
-
विदिप जाधव: पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO)।
-
पिंकी माली: फ्लाइट अटेंडेंट।
‘ओह शिट… ओह शिट’ – को-पायलट के आखिरी शब्द
बारामती के एक फ्लाइंग स्कूल के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे से ठीक पहले के क्षण बेहद डरावने थे। बताया जा रहा है कि मुख्य पायलट सुमित कपूर ने कोई ‘मेडे’ (आपातकालीन) कॉल नहीं किया था, जिससे संकेत मिलता है कि चीजें पलक झपकते ही बिगड़ गईं। हालांकि, कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर या सूत्रों के दावों के अनुसार, को-पायलट कैप्टन सांभवी पाठक के आखिरी शब्द “ओह शिट… ओह शिट” थे, जिसके बाद संपर्क टूट गया और विमान रनवे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।






