[metaslider id="31163"]
Featuredज्ञान विज्ञान

जया एकादशी 2026: 29 जनवरी को व्रत, 30 जनवरी को करें पारण; जानें शुभ मुहूर्त और विधि

gmedianews24.com/धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का आगमन होता है। यह व्रत मानसिक और शारीरिक पवित्रता प्रदान करता है। मान्यता है कि बिना पारण किए व्रत का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता, इसलिए द्वादशी तिथि पर व्रत का पारण करना अत्यंत आवश्यक माना गया है।

जया एकादशी 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की जया एकादशी का व्रत 29 जनवरी 2026 को रखा जाएगा, जबकि व्रत का पारण 30 जनवरी 2026 को किया जाएगा।

  • एकादशी तिथि प्रारंभ: 28 जनवरी, दोपहर 04:35 बजे

  • एकादशी तिथि समाप्त: 29 जनवरी, दोपहर 01:55 बजे

जया एकादशी के प्रमुख शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 05:25 से 06:18 बजे तक

  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:13 से 12:56 बजे तक

  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02:22 से 03:05 बजे तक

  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:55 से रात 06:22 बजे तक

जया एकादशी 2026 व्रत पारण समय

द्वादशी तिथि पर ही पारण करना शुभ माना गया है।

  • पारण का शुभ समय: 30 जनवरी, सुबह 07:10 से 09:20 बजे तक
    इस दौरान किसी भी समय व्रत का पारण किया जा सकता है।

जया एकादशी व्रत पारण विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।

  • सूर्य देव को अर्घ्य दें और देसी घी का दीपक जलाएं।

  • भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें।

  • फल, फूल और तुलसी के पत्ते अर्पित करें।

  • मंत्र जप करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें।

  • सात्विक भोजन का भोग लगाएं।

  • अंत में चरणामृत और तुलसी दल से व्रत का पारण करें।

दान का विशेष महत्व

द्वादशी तिथि के दिन गरीबों या मंदिर में अन्न, धन और वस्त्र का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन दान करने से धन लाभ और पुण्य की प्राप्ति होती है।

Related Articles

Back to top button