[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान का मामला: इस्तीफा देने वाले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री सस्पेंड, जांच के आदेश

gmedianews24.com/बरेली। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान से जुड़े मामले में इस्तीफा देने वाले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को शासन ने निलंबित कर दिया है। शासन ने पूरे प्रकरण की जांच मंडलायुक्त (कमिश्नर) को सौंपी है। साथ ही अलंकार अग्निहोत्री को शामली अटैच कर दिया गया है।

इस बीच देर रात शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने फोन पर सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री से बातचीत की। शंकराचार्य ने कहा कि “पूरा सनातनी समाज आपसे प्रसन्न है। जो पद आपको सरकार ने दिया था, उससे बड़ा पद धर्म के क्षेत्र में आपको दिया जाएगा।” इस बातचीत के बाद मामला और अधिक सुर्खियों में आ गया है।

गणतंत्र दिवस पर दिया था इस्तीफा
अलंकार अग्निहोत्री ने गणतंत्र दिवस के दिन अपने पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने इस्तीफे की वजह यूजीसी का नया कानून और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों की पिटाई को बताया था। इस संबंध में उन्होंने शासन को 5 पेज का पत्र भी लिखा था।

इस्तीफा देने के बाद शाम करीब साढ़े सात बजे अलंकार अग्निहोत्री बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह से मिलने उनके आवास पहुंचे थे। इसके बाद बाहर निकलकर उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें डीएम आवास में करीब 45 मिनट तक बंधक बनाकर रखा गया और बाद में एसएसपी के कहने पर छोड़ा गया।

रात में खाली किया सरकारी आवास
घटनाक्रम के बाद रात करीब 11 बजे अलंकार अग्निहोत्री ने अपना सरकारी आवास खाली कर दिया। फिलहाल वे बरेली में ही हैं और अपने एक परिचित के यहां ठहरे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button