
gmedianews24.com/राजनांदगांव। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम ने मुंबई–हावड़ा मेल एक्सप्रेस में सघन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 30 लाख रुपये कीमत का गांजा जब्त किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार जब्त गांजे की कुल मात्रा 60 किलो 750 ग्राम है। यह कार्रवाई नागपुर के पास ट्रेन में नियमित जांच के दौरान की गई। आरपीएफ की टीम को ट्रेन के जरिए गांजा तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद विशेष सतर्कता बरती गई।
जांच के दौरान कोच संख्या ए-1 में सीट के नीचे रखे गए 6 बैग संदिग्ध पाए गए। बैगों की तलाशी लेने पर उनके भीतर गांजा भरा हुआ मिला। पूछताछ में बैग चंदेश्वर पासवान और बिक्की कुमार के होने की पुष्टि हुई, जिन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
आरपीएफ ने गांजा जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की आगे जांच की जा रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां ले जाया जाना था।







