[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

इंदौर में दूषित पानी से 28वीं मौत, रिटायर्ड शिक्षक राजाराम बौरासी का निधन

gmedianews24.com/इंदौर। शहर में दूषित पानी से फैल रही बीमारी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भागीरथपुरा निवासी रिटायर्ड शिक्षक और कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष राजाराम बौरासी (75) की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही दूषित पानी से जुड़ी मौतों का आंकड़ा बढ़कर 28 हो गया है।

परिजनों के अनुसार, राजाराम बौरासी को शुक्रवार से उल्टी-दस्त की शिकायत थी। हालत बिगड़ने पर पहले उन्हें स्थानीय डॉक्टर को दिखाया गया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद शनिवार सुबह उन्हें सरकारी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

स्वास्थ्य विभाग की अलग दलील

वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने मामले को लेकर अलग बयान दिया है। विभाग के अनुसार, 2018-19 की एंजियोग्राफी रिपोर्ट में राजाराम बौरासी के हृदय रोग से पीड़ित होने की पुष्टि होती है। इसके अलावा उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की बीमारी भी थी। विभाग का कहना है कि उपलब्ध चिकित्सकीय दस्तावेजों में उल्टी-दस्त की स्पष्ट पुष्टि नहीं होती है।

अस्पताल में भर्ती 10 मरीज, 4 आईसीयू में

फिलहाल दूषित पानी से बीमार 10 मरीज सरकारी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से 4 मरीज आईसीयू में हैं। डॉक्टरों के अनुसार, इनमें एक महिला और एक पुरुष मरीज की हालत गंभीर और चिंताजनक बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button