[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

सुदूर वनांचल ग्राम जिल्गा में ऐतिहासिक पहल, श्रीराम–शिव मंदिर व विशाल प्रतिमाओं की स्थापना हेतु भूमि पूजन

gmedianews24.com/कोरबा, 24 जनवरी। जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित सुदूर वनांचल ग्राम जिल्गा आज एक ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण का साक्षी बना। ग्राम में पहली बार भगवान श्रीराम एवं भगवान शिव के भव्य मंदिर निर्माण तथा 21 फीट ऊँची भगवान गणपति और भगवान हनुमान जी की प्रतिमाओं की स्थापना के लिए विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

उल्लेखनीय है कि ग्राम जिल्गा सहित आसपास के वनांचल क्षेत्रों में अब तक किसी भी हिंदू मंदिर की स्थापना नहीं हुई थी। हालांकि क्षेत्र में अन्य समुदायों के धार्मिक स्थल पहले से मौजूद हैं, लेकिन ग्रामवासियों की वर्षों पुरानी आस्था और श्रद्धा आज साकार रूप ले सकी। इस धार्मिक पहल से पूरे गांव में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

इस पुण्य कार्य के लिए ग्रामवासियों को हिन्दू जागरण मंच के जिला कार्यकारिणी सदस्य सुरेश झा ने प्रेरित किया। उनके मार्गदर्शन और निरंतर संपर्क के बाद ग्राम में कई बैठकें आयोजित की गईं, जिसके पश्चात “श्री राम–शिव मंदिर निर्माण समिति” का गठन किया गया। समिति के माध्यम से ग्रामवासियों ने सामूहिक संकल्प लेकर मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ करने का निर्णय लिया।

प्रथम बैठक में मंदिर निर्माण हेतु ग्राम के मुख्य स्थल पर गेंद सिंह राठिया, श्रीमती आशोबाई राठिया, लगिन सिंह राठिया, तेल सिंह राठिया एवं लीप सिंह राठिया द्वारा भूमि दान किया गया। इसके बाद हिन्दू जागरण मंच, समिति सदस्यों एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से मंदिर परिसर में चारों ओर बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया गया।

Related Articles

Back to top button