[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

तिरुवनंतपुरम रैली में पीएम मोदी का हमला: बोले—केरल में बदलाव तय, भाजपा देगी विकास और सुशासन

gmedianews24.com/नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव का दावा किया। उन्होंने कहा कि केरल में अब परिवर्तन होकर रहेगा और आने वाले विधानसभा चुनाव राज्य की दशा और दिशा दोनों बदलने वाले हैं। पीएम मोदी ने हाल ही में हुए तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनावों में भाजपा की जीत का जिक्र करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया।

एलडीएफ-यूडीएफ पर सीधा हमला
प्रधानमंत्री ने केरल के सत्ताधारी लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) और विपक्षी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दोनों गठबंधनों ने बारी-बारी से सत्ता में रहकर केरल को बर्बाद किया है।
पीएम मोदी ने कहा, “आपने अब तक केरल में सिर्फ दो पक्ष देखे—एलडीएफ और यूडीएफ। दोनों के झंडे अलग हैं, लेकिन एजेंडा एक ही है—भ्रष्टाचार, कुशासन और तुष्टीकरण।”

‘भाजपा है तीसरा और असली विकल्प’
पीएम मोदी ने भाजपा को विकास और अच्छे शासन का तीसरा और मजबूत विकल्प बताया। उन्होंने कहा कि सरकारें बदलती रहीं, लेकिन सिस्टम नहीं बदला। अब समय आ गया है कि केरल को जवाबदेही और विकास देने वाली सरकार मिले, जो केवल भाजपा और एनडीए दे सकते हैं।

तिरुवनंतपुरम ने रखी भाजपा की नींव
प्रधानमंत्री ने कहा कि केरल के लोगों ने भाजपा पर भरोसा दिखाया है और तिरुवनंतपुरम ने राज्य में पार्टी की मजबूत नींव रखी है।
उन्होंने कहा, “भाजपा की जीत मामूली नहीं, बल्कि ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है। आपने हमें सेवा करने का अवसर दिया है।”

Related Articles

Back to top button