[metaslider id="31163"]
Featuredविदेश

अमेरिका में मानवता को झकझोर देने वाली घटना: 5 साल के मासूम को पिता संग फेडरल एजेंटों ने हिरासत में लिया

gmedianews24.comमिनेसोटा/टेक्सास। अमेरिका से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने प्रवासी समुदाय और स्कूल प्रशासन को गहरे सदमे में डाल दिया है। मिनेसोटा के एक प्री-स्कूल से घर लौट रहे 5 वर्षीय मासूम बच्चे को उसके पिता के साथ संघीय एजेंटों (ICE) ने हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों को टेक्सास के एक हिरासत केंद्र में भेज दिया गया।

कोलंबिया हाइट्स पब्लिक स्कूल डिस्ट्रिक्ट की अधीक्षक ज़ेना स्टेनविक ने बताया कि हिरासत में लिए गए चार नाबालिगों में 5 वर्षीय लियाम कोनेजो रामोस भी शामिल है। अन्य हिरासत में लिए गए बच्चों में दो 17 वर्षीय किशोर और एक 10 वर्षीय बच्चा शामिल हैं।

कानूनी रूप से रह रहा था परिवार

रामोस परिवार के वकील मार्क प्रोकोश ने कहा कि लियाम और उसके पिता अमेरिका में शरणार्थी आवेदक के रूप में कानूनी तौर पर रह रहे हैं। इसके बावजूद बच्चे को हिरासत में लिया जाना गंभीर सवाल खड़े करता है।

वायरल तस्वीरों से मचा आक्रोश

लियाम की हिरासत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि भारी हथियारों से लैस नकाबपोश संघीय अधिकारी एक 5 साल के बच्चे को पकड़कर ले जा रहे हैं। तस्वीर में लियाम नीली टोपी पहने और स्पाइडर-मैन वाला बैग लटकाए दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों ने देशभर में आक्रोश पैदा कर दिया है।

बच्चे को बनाया गया “चारा”?

प्रत्यक्षदर्शियों ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि मंगलवार को जब लियाम और उसके पिता प्री-स्कूल से घर लौटे, तब ICE एजेंटों ने पिता को घर के ड्राइव-वे से हिरासत में लिया। आरोप है कि एजेंटों ने बच्चे को चारा बनाकर उसकी मां को घर से बाहर बुलाने की कोशिश की, हालांकि पिता ने पत्नी को घर के अंदर ही रहने को कहा।

स्कूल और पड़ोसियों की पेशकश ठुकराई

कोलंबिया हाइट्स स्कूल बोर्ड की अध्यक्ष मैरी ग्रानलुंड ने बताया कि स्कूल अधिकारियों, परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों ने बच्चे को अपने साथ रखने की पेशकश की थी, लेकिन ICE अधिकारियों ने सभी प्रस्ताव ठुकरा दिए और बच्चे को भी साथ ले गए।

Related Articles

Back to top button