
gmedianews24.com/रायपुर। राज्य शासन ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए अधिकारियों के तबादले एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार आईएएस आकाश छिकारा को बस्तर जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में शासन ने आईएएस अवनीश शरण और आईएएस किरण कौशल को भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इन अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों से प्रशासनिक कार्यों में और अधिक गति एवं प्रभावशीलता आने की उम्मीद जताई जा रही है।







