[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

ग्राहक बनकर आई महिला ने सर्राफा दुकान से सोने की चेन की चोरी, CCTV में कैद

gmedianews24.com/ रायपुर। राजधानी रायपुर के सदर बाजार स्थित भोरावत एंड संस सर्राफा दुकान में चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां खरीददारी के बहाने पहुंची एक महिला ने मौका पाकर सोने की चेन चोरी कर ली। घटना 15 जनवरी की बताई जा रही है। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरी की गई चेन में मोती लगे हुए थे, जिसका कुल वजन 13.550 ग्राम बताया गया है। इसमें 4.320 ग्राम 18 कैरेट सोना शामिल है।

बातचीत में उलझाकर दिया वारदात को अंजाम

दुकान संचालक प्रिंस जैन ने पुलिस को बताया कि वे ब्रम्हपुरी विरंची नारायण मंदिर के पास रहते हैं और सदर बाजार में उनकी सोने-चांदी की दुकान भोरावत एंड संस है।
15 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 3 से 3:30 बजे के बीच एक महिला ग्राहक बनकर दुकान में आई। उसने सेल्समैन संगीता धाकड़ से सोने की चेन दिखाने को कहा। इसी दौरान बातचीत में उलझाकर महिला ने मौका देखकर एक चेन उठा ली और चुपचाप दुकान से निकल गई।

CCTV में महिला का चेहरा साफ

घटना के बाद जब दुकान स्टाफ को शक हुआ तो सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में महिला चोरी करते हुए साफ दिखाई दे रही है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button