[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

नितिन नबीन बने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी बोले—अब वे मेरे बॉस हैं

gmedianews24.com/नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। नितिन नबीन मंगलवार को औपचारिक रूप से भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में उनके नाम का ऐलान किया गया। इससे पहले वे 14 दिसंबर 2025 से पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सोमवार को फुल टाइम अध्यक्ष पद के लिए उनका ही एकमात्र नामांकन आने के बाद वे निर्विरोध चुने गए।

अध्यक्ष पद संभालने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को माला पहनाकर बधाई दी। इस दौरान पीएम मोदी ने करीब 55 मिनट का संबोधन दिया। उन्होंने कहा, “मैं भाजपा का एक साधारण कार्यकर्ता हूं। मैं मानता हूं कि नितिन जी अब मेरे बॉस हैं। अब वे मेरे काम का आकलन करेंगे।” पीएम मोदी के इस बयान पर कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तालियों के साथ स्वागत किया।

नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपने पहले संबोधन में कहा कि उनका यह निर्वाचन एक साधारण कार्यकर्ता की असाधारण यात्रा को मिला सम्मान है। उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मेरा निर्वाचन पार्टी के हर कार्यकर्ता के समर्पण और परिश्रम की जीत है। मैं संगठन को और मजबूत करने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगा।”

नितिन नबीन के अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। भाजपा नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली पर भरोसा जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी आने वाले समय में नई ऊंचाइयों को छुएगी।

Related Articles

Back to top button