[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

कोरबा पुलिस का सघन अभियान’61 वारंटों की तामिली, नशे में वाहन चलाने वाले 24 चालक गिरफ्तार

gmedianews24.com/कोरबा, 19 जनवरी। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा शनिवार को विशेष एवं सघन अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी आरोपियों पर कड़ा शिकंजा कसते हुए कुल 61 वारंटों की सफल तामिली की गई। वहीं, नशे में वाहन चलाने वाले 24 चालकों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में एक साथ यह अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना तथा सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती बरतना रहा।

वारंट तामिली अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर न्यायालय से जारी गिरफ्तारी व जमानती वारंटों का निष्पादन किया। वहीं यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए चालकों के वाहन/ जब्त कर उनके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से कानून का पालन करने, नशे में वाहन न चलाने तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

पुलिस के इस सख्त रुख से जिले में अपराधियों में हड़कंप और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

Related Articles

Back to top button