[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

करीमनगर हनीट्रैप कांड: सोशल मीडिया ‘क्वीन’ और पति गिरफ्तार, 1500 लोगों को फंसाकर लाखों की वसूली

gmedianews24.com/करीमनगर (तेलंगाना)। तेलंगाना के करीमनगर जिले से हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कर्ज के बोझ से उबरने के लिए एक दंपत्ति ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर हनीट्रैप का गंदा खेल खेला और करीब 1500 लोगों को अपना शिकार बनाकर लाखों रुपये वसूले। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार मामला करीमनगर जिले के आरेपल्ली इलाके का है। आरोपी महिला इंस्टाग्राम पर ‘Lallydimplequeen’ और यूट्यूब पर ‘Karimnagar pilla 143’ नाम के हैंडल से सक्रिय थी। वह ग्लैमरस तस्वीरों, वीडियो और मीठी बातों के जरिए पुरुषों से दोस्ती बढ़ाती और फिर उन्हें अपने कमरे पर बुलाती थी।

जांच में सामने आया है कि महिला ने करीब 100 पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध बनाए, जबकि उसका पति छिपकर इन पलों के वीडियो रिकॉर्ड करता था। बाद में इन्हीं आपत्तिजनक वीडियो के जरिए पीड़ितों को ब्लैकमेल किया जाता और उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी।

ब्लैकमेलिंग से बनी आलीशान जिंदगी
पुलिस के मुताबिक, इस अवैध धंधे से मिली काली कमाई से दंपत्ति ने कुछ ही महीनों में आरेपल्ली में 65 लाख रुपये का प्लॉट खरीदा, 10 लाख रुपये की कार ली और घर में महंगे फर्नीचर व सुविधाएं जुटाईं।

ऐसे हुआ खुलासा
इस घिनौने खेल का पर्दाफाश तब हुआ जब करीमनगर के एक लॉरी व्यवसायी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपियों ने उससे पहले ही 13 लाख रुपये वसूल लिए थे। इसके बाद दोबारा 5 लाख रुपये की मांग करते हुए वीडियो वायरल करने और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से आपत्तिजनक वीडियो वाले मोबाइल फोन, नकदी और कई खाली चेक बरामद किए गए हैं। पूछताछ में दंपत्ति ने स्वीकार किया कि यह सब कर्ज चुकाने और ऐशो-आराम की जिंदगी जीने की लालसा में किया गया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और अन्य पीड़ितों की पहचान की जा रही है।

Related Articles

Back to top button